फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Primary Teachers Association demonstrated dharna

प्राथमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन किया

Sat, 05 Aug 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sat, 05 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers Association demonstrated dharna
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
चंपावत। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने  डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन योजना बहाल रखने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षा आयोग का गठन करने की मांग की।
इस मौके पर शिक्षक नेताओं का कहना था कि नई पेंशन योजना तत्काल बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए तथा छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करते हुए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में आवश्यक संशोधन कर समान काम के आधार पर समान वेतन की तर्ज पर लागू किया जाए। शिक्षकों का कहना था कि राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षा आयोग के गठन किए जाने को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने निर्णय लिया था कि यदि 31 मार्च तक न्यायोचित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो खंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चरणों में आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अंतर्गत दूसरे चरण में शनिवार को सभी जिलों से प्रदर्शन करने के साथ राज्यपाल को ज्ञापन भेजे गए हैं। यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, महामंत्री देवी दत्त जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष रुद्र सिंह बोहरा, बंशीधर थ्वाल, कवींद्र तड़ागी, कुंवर प्रथोली, सुरेंद्र वर्मा, मयंक पुनेठा, उत्तम फत्र्याल, उमेश चंद्र भट्ट, आरपी कालाकोटी, कैलाश नाथ गोस्वामी, रमेश जोशी, जीवन सिंह मेहता, विनोद गहतोड़ी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed