{"_id":"59908eee4f1c1b97138b478c","slug":"preprations-to-get-rid-of-monkeys","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में पिंजडे में कैद कटखने बंदर।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत द्वारा लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नगर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। मथुरा से आई बंदरों को पकड़ने वाली टीम ने पहले दिन रविवार को 20 बंदरों को पकड़ा।
नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि नगर क्षेत्र में अक्सर कटखने बंदरों के आतंक से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन बंदरों ने काफी लोगों को घायल भी किया।
लोगों की दिक्कतों को देखते हुए मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाली विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। क्षेत्र के सभी बंदरों को पकड़ने के बाद ही अभियान समाप्त करने की बात कही गई।
विज्ञापन
बंदर पकड़ने वाली टीम के मुखिया अजहरउद्दीन का कहना है कि प्रथम चरण में बंदरों को पिंजड़े में फंसाया जाएगा।
बाद में जो बंदर पिंजड़े में नहीं फंसेंगे उन्हें जाल डालकर फंसाया जाएगा। पकड़े गए बंदरों को दूरस्थ सुनसान जंगलों में छोड़ा जाएगा। इस अभियान में सभासद विमल कलौनी, बल्लू माहरा, रेनू गड़कोटी, मनोज कुमार, पार्वती रावत, प्रवीण रजा, रमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद वर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं।