फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pregnant women will get delivery facility in Devidhura only.

Champawat News: गर्भवतियों को देवीधुरा में ही मिलेगी प्रसव सुविधा

Wed, 01 May 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will get delivery facility in Devidhura only.
देवीधुरा/ चंपावत। देवीधुरा क्षेत्र की गर्भवतियों को अब प्रसव के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पहली बार यहां पर गर्भवतियों के प्रसव हो सकेंगे। मित्रा टेक्नोलॉजी फाउंडेशन ने उप स्वास्थ्य केंद्र में आदर्श प्रसव केंद्र का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

देवीधुरा उप स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य परियोजना के तहत मित्रा फाउंडेशन ने 13 लाख से आदर्श प्रसव केंद्र बनाया है। इसमें प्रसव संबंधी सभी उपकरण भी फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा फाउंडेशन स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव संबंधी प्रशिक्षण भी देगा। आदर्श प्रसव केंद्र बनने से क्षेत्र की गर्भवतियों को 13 किमी दूर पाटी नहीं जाना पड़ेगा। समय रहते गर्भवतियों के प्रसव हो जाएंगे। गंभीर परिस्थिति में क्षेत्र की गर्भवतियों को या तो 45 किमी दूर लोहाघाट और फिर अंतिम विकल्प के तौर पर 58 किमी दूर चंपावत प्रसव के लिए जाना पड़ता है। देवीधुरा का आदर्श प्रसव केंद्र क्षेत्र की गर्भवतियों के लिए वरदान होगा। मां वाराही मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह प्रसव केंद्र भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। इससे परिवारों का पैसा बचेगा और समय भी।
विज्ञापन



मित्रा फाउंडेशन की कार्यक्रम प्रबंधक एरिका ने बताया कि आदर्श प्रसव केंद्र निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की गर्भवतियों को जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बेहतर सुविधाएं प्रदान कराना है। हंस फाउंडेशन यूएसए के सहयोग से करीब 13 लाख रुपये में प्रसव केंद्र का निर्माण हुआ। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही आदर्श प्रसव केंद्र का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed