Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pregnant did not get happiness ride

गर्भवती को नहीं मिली खुशियों की सवारी 

Thu, 25 Apr 2019 10:59 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 25 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Pregnant did not get happiness ride
निजी वाहन से अस्पताल पहुंची महिला ने वाहन में ही बच्चे को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला
आपातकालीन 108 सेवा के साथ ही 104 खुशियों की सवारी की सुविधा ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सीमांत नीड़ गांव की एक गर्भवती महिला को जहां खुशियों की सवारी की सुविधा नहीं मिली। वहीं निजी वाहन से अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला ने अस्पताल गेट में ही बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल की महिला चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वाहन में ही बच्चे का सुरक्षित प्रसव कराया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा असामान्य होने के साथ ही करीब एक माह पूर्व ही पैदा हो गया था।
विज्ञापन


सीमांत नीड़ निवासी सुमन कोहली (26) पत्नी भुवन राम को आज सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो उसके पति ने 108 और 104 सेवा को फोन किया। लेकिन दोनों ही सेवा का उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। जिसके बाद वह 1500 रुपये में कार बुक कर पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अभी उनका वाहन जिला अस्पताल के गेट पर पहुंचा तो महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल की महिला चिकित्सकों ने आनन फानन में अस्पताल गेट में वाहन के भीतर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन



आपात सेवा कर्मियों के समर्थन में आया ग्राम प्रधान संगठन
लोहाघाट (चंपावत)। 108 आपातकालीन सेवा एवं खुशियों की सवारी फील्ड कर्मचारियों के समर्थन में ग्राम प्रधान संगठन आगे आ गया है। संगठन ने आपात सेवा कर्मियों की सेवाओं को नई संस्था में समायोजित कर उन्हें पूर्व की भांति सभी सुविधाएं देने की मांग की है। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि आपात सेवा कर्मियों के साथ अन्याय हुआ तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लाक  ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा के साथ ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद, मदन राम, भगत राम, विनोद सिंह, मोहन गिरी, पुष्कर कुंवर और बाराकोट में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरीश अधिकारी, विनेाद अधिकारी, कृष्णा जोशी, हेमा जोशी अधिकारी, प्रहलाद राम, संजय जोशी आदि ग्राम प्रधानों ने 108 आपातकालीन सेवा कर्मियों की मांगों को जायज बताया। कहा कि वह करीब 11 सालों से बेहतर सेवाएं देते आ रहे हैं। उनकी सेवा के चलते कई लोगों को नया जीवन मिला है। साथ ही कई गर्भवती महिलाओं के आपात वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराए गए। सरकार ने नई कंपनी के साथ अनुबंध कर लिया है, लेकिन सालों से कार्य कर रहे आपात सेवा कर्मियों के भविष्य को लेकर अभी सकारात्मक पहल नहीं की है। ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार से सभी आपात सेवा कर्मचारियों को नई संस्था में उन्हें पूर्व में दी जा रही सभी सुविधाएं देने की मांग की है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed