{"_id":"614e239b8ebc3e0dfa74cd95","slug":"power-generation-in-nhpc-banbasa-tanakpur-news-hld439167362","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर पावर स्टेशन में हो रहा 99 मेगावाट विद्युत उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर पावर स्टेशन में हो रहा 99 मेगावाट विद्युत उत्पादन
विज्ञापन
अभियांत्रिकि का नायाब नमूना बनबसा का ऐतिहासिक बैराज।संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी में इन दिनों पर्याप्त पानी होने से यहां स्थित एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में 99 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में यहां 278 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली का उत्पादन हो चुका है।
इन दिनों शारदा नदी में 42 से 50 हजार क्यूसेक पानी है। इससे पावर स्टेशन में तीनों टरबाइनों को घुमाकर 99 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। टनकपुर पावर स्टेशन का इस वर्ष का विद्युत उत्पादन लक्ष्य 490 एमयू है जबकि पिछले वर्ष का लक्ष्य 452 एमयू था।
पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल ने बताया कि देश में लक्ष्य के सापेक्ष ही बिजली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली अप्रैल के बाद 278 एमयू बिजली का उत्पादन हो चुका है। पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि बिजली उत्पादन का लक्ष्य समय पर पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 120 देशों में संचालित गैर लाभकारी सदस्यता संघ इंटरनेशनल हाइड्रोपावर एसोसिएशन (आईएएच) लंदन ने 510 मेगावाट क्षमता के तीस्ता पावर स्टेशन को प्रतिष्ठित ब्लू प्लेनेट प्राइज दिया है। इस पुरस्कार की घोषणा 23 सितंबर को वर्ल्ड हाइड्रोपावर कांग्रेस 2021 के दौरान की गई।