फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Power cuts sparked consumer

बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता

Wed, 14 Sep 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Wed, 14 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Power cuts sparked consumer
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक सप्ताह से क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में खासा रोष है। उन्होंने क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुचारु नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि मंगलवार देर शाम से घंटों क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। शारदा इंटर कॉलेज के पास विशालकाय पेड़ गिरने से क्षेत्र में पावर कट रहा।

विभाग के एसडीओ बीएम भट्ट ने बताया कि लोहियाहेड पावर हाउस में नई मशीन की ट्रायल और पैनल फिट करने की वजह से बीच-बीच में बिजली कटौती रही। मंगलवार देर शाम शारदा इंटर कॉलेज गेट के पास बारिश से विशालकाय पेड़ गिरने से विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को एनएचएआई द्वारा पोल बदलने और तार बिछाने के लिए विभाग से शटडाउन लिया गया है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, एलायंस क्लब अध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी, लायंस क्लब अध्यक्ष अजय ठाकुर आदि ने क्षेत्र में नियमित बिजली सप्लाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed