{"_id":"646271d45ea875eed80da3d6","slug":"positive-news-work-will-be-done-champawat-news-c-8-1-141064-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोरलचौड़ वार्ड में 19.66 लाख से कराए जाएंगे निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोरलचौड़ वार्ड में 19.66 लाख से कराए जाएंगे निर्माण कार्य
Mon, 15 May 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका परिषद की ओर से गोरलचौड़ वार्ड में राज्य वित्त आयोग मद से 19.66 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वार्ड के आंतरिक मार्गों पर सुरक्षा दीवार, कवर्ड नालियों के साथ सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गोरलचौड़ मार्ग पर 7.37 लाख रुपये से कवर्ड नाली निर्माण और सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा 5.29 लाख रुपये से स्टेशन बाजार से गोरलचौड़ मार्ग तक ह्यूम पाइप नाली निर्माण किया जाएगा। सात लाख रुपये से गोरलचौड़ मंदिर के पास से गधेरे तक सीसी मार्ग और सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन