फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   positive news in district.

Champawat News: मंच उपतहसील के लिए सर्वे कार्य शुरु, जल्द मिलेगा अपना भवन

Sun, 15 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 15 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश में उपतहसील अपने भवन में जल्द संचालित होगी। इसके लिए सीमांकन सर्वे कार्य संबंधित विभाग ने शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में मंच उपतहसील पर्यटक आवास में संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने उपतहसील निर्माण के लिए पहले ही राजस्व विभाग को 30 नाली भूमि दान में दी थी।
विज्ञापन

रविवार को सर्वे टीम ने भूमि का सीमांकन कार्य भी शुरू कर दिया है। मीटर मशीन से सर्वेयर और टीम पूरे जगह की नापजोख की। उप तहसील बनने से लोगों को चंपावत की दौड़ नहीं लगनी पड़ेगी और जरूरी काम उपतहसील में हो सकेंगे। वर्तमान में संचार के चलते उप तहसील में कार्य करने में बाधा आ रही है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद जब भवन बनेगा तो संचार सेवा भी बेहतर होगी। सर्वे टीम में सर्वेयर निरंजन भंडारी, युवराज सिंह, लोनिवि जेई प्रकाश सिंह जेई, वर्क एजेंट चिंतामणि कापड़ी, राजस्व उप निरक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा, शेर सिंह, बची सिंह, जगत सिंह, चतुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed