{"_id":"6462704ea0ffdea12603d16b","slug":"positive-news-improvement-intraffic-system-champawat-news-c-8-1-141005-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज से नगर की यातायात व्यवस्था पर पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज से नगर की यातायात व्यवस्था पर पुलिस का शिकंजा
Mon, 15 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नगर की यातायात व्यवस्था पर मंगलवार से पुलिस का नियंत्रण रहेगा। टैक्सी वाहनों और बसों का निर्धारित स्थान से संचालन होगा।बाजार की सड़कों पर दौड़ते मिले टैक्सी वाहन भी सीज होंगे। एसडीएम सुंदर सिंह ने व्यापार मंडल, टैक्सी और ई-रिक्षा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में व्यवस्थाएं तय की हैं।
पुलिस को यातायात व्यवस्था तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्णागिरि मेले से नगर में गाड़ियों का दबाव बढ़ने और टैक्सी वाहनों के मनमाने संचालन से नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सोमवार को एसडीएम ने पुलिस, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक ली। तय किया गया कि मंगलवार से बाजार की सड़कों पर दौड़ने वाले टैक्सी वाहनों को सीज किया जाएगा।
बस, टैक्सी वाहन और ई-रिक्शों का बैच वार क्रम से संचालन होगा। बेवजह वाहन सड़कों पर खड़े नहीं रहेंगे। स्कूल समय पर भारी वाहनों का संचालन एक घंटा रोकने की मांग भी उठाई गई जिस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया। बैठक में कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहीद अली, महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार, ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष मनोज गड़कोटी, नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, व्यापारी आलोक अग्रवाल, मयंक गर्ग आदि थे।