फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poornagiri Mela will start from 10 march

इस बार दस मार्च से शुरू होगा उत्तर भारत का सुप्रसिद्व पूर्णागिरि मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Poornagiri Mela will start from 10 march
पूर्णागिरि मेले की तैयारी बैठक में उपस्थित अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि। - फोटो : TANAKPUR
मां पूर्णागिरि धाम में होली के तुरंत बाद आयोजित होने वाला तीन माह का मेला 10 मार्च से शुरू होगा। प्रशासन इस बार मेले को नया रूप देने की तैयारी कर रहा है। मेले के उद्घाटन से तीन दिनों तक सांस्कृतिक दलों के कलाकार रंगारंग प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। वहीं समूहों के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की भी योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुई बैठक में पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-मंथन हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने व्यवस्थाओं के टेंडर आवंटन की कार्रवाई समय पर पूरी करने का सुझाव दिया ताकि मेला शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें। विशेषकर पथ प्रकाश और टिनशेड निर्माण का ठेका समय से कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मेले को नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर समिति के सहयोग से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने को सांस्कृतिक दलों के कलाकार बुलाए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम के सुझाव पर ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। मेले में भंडारों का आयोजन स्थानीय महिला समूहों के माध्यम कराया जाएगा ताकि महिलाओं को मेले से रोजगार मिल सके। इसके अलावा महिला समूह प्रचलित प्रसाद और विशेष प्रसाद भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ विपिन चंद्र पंत, जिला पंचायत के प्रभारी एएमए भगवत पाटनी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, एसएसआई राजेंद्र सिंह डांगी, एसडीओ विद्युत शोएब रजा, एआरएम श्रीराम कौशल, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मुरारी, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, कालीगूंठ ग्राम प्रधान प्रतिनधि प्रकाश पांडेय आदि थे।

बैठक में नहीं था लोनिवि का कोई प्रतिनिधि
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले को लेकर हुई बैठक में मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित हुए लेकिन महत्वपूर्ण व्यवस्था से जुड़े लोनिवि का न तो कोई अधिकारी मौजूद रहा और न ही कोई प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed