फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pooran, a man of courage, is engaged in animal husbandry by driving a tractor with one hand.

Champawat News: हौसले के धनी पूरन एक हाथ से ट्रैक्टर चलाकर कर रहे पशुपालन

Fri, 31 Oct 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 31 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pooran, a man of courage, is engaged in animal husbandry by driving a tractor with one hand.
लोहाघाट में अपने खेतों पर एक हाथ से मशीन चलाते पूरन सिंह। स्रोत: वीडियो ग्रैब
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत बलाई के पूरन सिंह एक हाथ से ट्रैक्टर चलाकर पशुपालन कर आत्मनिर्भरता के प्रतीक बन चुके हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने अथक परिश्रम और सकारात्मक सोच से नई कहानी लिखी।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2009 में राजस्थान की एक कंपनी में कार्य करते समय हुए हादसे में पूरन का बायां हाथ कट गया था। यह घटना अधिकांश लोगों के लिए जीवन थम जाने जैसी होती, लेकिन पूरन सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाया और एक हाथ से ही विभिन्न कंपनियों में कार्य कर अपनी जीविका चलाई। कोरोना महामारी के दौरान जब देशभर में रोजगार संकट गहराया तो वह अपने पैतृक गांव लौट आए। यहां उन्होंने कृषि और पशुपालन को अपनाया। आज वह खेती और डेयरी कार्य कर रहे हैं। साथ ही दूध से खोया और पनीर बनाकर स्थानीय बाजार में बेचते हैं। उनकी मेहनत और लगने के चलते ग्रामीण वह आजीविका के एक सशक्त उदाहरण बन चुके हैं।
विज्ञापन

पूरन एक हाथ से भी सभी कार्य दक्षता से करते हैं। वह घास काटने की मशीन चलाते हैं। ट्रैक्टर चलाते चलाते- चलाते वह दायें हाथ को दक्ष कर चुके हैं। वह बड़े पैमाने पर आलू, गेहूं और मौसमी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उनके इस प्रयास में उनकी पत्नी ममता का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed