फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Polytechnic student dies after being hit by a javelin during sports activities

Champawat: खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 18 Apr 2026 10:12 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 18 Apr 2026 10:12 AM IST
सार

चंपावत में खेल गतिविधियों के दौरान साथी खिलाड़ी का फेंका भाला गले में लगने से 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र सोमेंद्र सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Polytechnic student dies after being hit by a javelin during sports activities
सोमेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

चंपावत में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र हाल मछियाड़ निवासी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान भाला लगने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजन और परिवार में शोक का माहौल है। मां और तीनों बहनें भाई की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

शनिवार को गोरलचौड़ खेल मैदान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। कॉलेज के सभी छात्र पूरे जोश के साथ अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए पहुंचे थे। करीब आठ बजे से कॉलेज के छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी खेल गतिविधियां कराने के लिए तैयारियों में जुटे थे। 100 मीटर दौड़ की तैयारी चल रही थी। खेल मैदान में जिला प्रेक्षागृह वाले हिस्से में स्थित गोल पोस्ट के समीप कॉलेज की खेल सामग्रियों को रखा गया था इसमें भाला और अन्य खेल उपकरण भी रखे थे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रेक्षागृह वाली तरफ कुछ बच्चे फुटबाल खेल रहे थे। इस दौरान उनकी फुटबाल बीच मैदान में आ निकल गई। पास में मौजूद
पॉलिटेक्निक कॉलेज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र सोमेंद्र सिंह बोहरा पुत्र भूपाल सिंह बोहरा फुटबाल वापस देने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान कॉलेज के ही एक छात्र ने गोल पोस्ट के पास रखे भाले को उठाकर फेंक दिया। इस भाला सीधा सोमेंद्र की बाएं कंधे की तरफ लग गया। वह मौके पर ही नीचे गिरे पड़े। आसपास मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा तफरी मच गई। आखिर ये क्या हुआ। कॉलेज के शिक्षक भी उस तरफ दौड़े और तुरंत ही भाला निकालकर छात्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिवार, परिचितों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल में चीख पुकार मचती रही। पुलिस ने पंचनाम भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया। छात्र का अंतिम संस्कार मछियाड़ किया जाएगा। उनके पिता के आने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद सरल स्वभाव का था सोमेंद्र
 राजकीय पॉलिटेक्निक का मृतक छात्र सोमेंद्र सिंह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बेहद सरल स्वभाव का था। पढ़ाई लिखाई में उसका अधिक ध्यान रहता था। अपने काम पर उसका ध्यान केंद्रित रहता था। उसका चयन अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा भी पास की थी। सरल स्वभाव के सोमेंद्र की मौत की खबर मिलने के बाद जूप क्षेत्र के साथ ही मछियाड़ से भी लोग पहुंचे। उसके जानने वाले की आंखें पूरी तरह नम थी। कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहा था। उसके पॉलिटेक्निक कक्षा के साथ छात्र भी इस घटना से हैरान परेशान थे। पूरा स्टाफ अस्पताल में डटा रहा। सोमेंद्र और उसकी तीन बहने मां के साथ करीब पांच साल पूर्व चंपावत आ गया था। उसने चंपावत से ही इंटर की पढ़ाई की थी। परिवार जूप क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। पिता भूपाल सिंह गुजरात में काम करते हैं। टनकपुर आमबाग निवासी मृतक के चाचा लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया सोमेंद्र बहुत ही मिलनसार था। इधर अस्पताल में डीएम मनीष कुमार, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, तहसीलदार बृजमोहन आर्या, सीओ देवेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, दायित्वधारी मुकेश महराना, सभासद रविंद्र बिष्ट, कैलाश अधिकारी आदि अस्पताल पहुंचे।

तीन बहनों में सबसे बड़ा था सोमेंद्र
 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र सोमेंद्र सिंह तीन बहनों में सबसे बड़ा था। सौम्या कक्षा 12 और रियांशी कक्षा 10 में पीएमश्री जीजीआईसी चंपावत की छात्रा है। जबकि छोटी बहन पल्लवी कक्षा साथ में एक निजी स्कूल की छात्रा है। भाई की मौत की घटना की खबर मिलने के बाद जब तीनों अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। मां दीपा भी बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गई थी। किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था। अस्पताल में बहन पल्लवी, मां और बहन की दोस्त मानसी की भी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें कुछ घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मृतक छात्र सुबह ही घर से नाश्ता कर वार्षिक खेल प्रतियोगिता के लिए निकल गया था।

फोरेंसिक टीम एकत्र किए साक्ष्य

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। टीम ने ड्रोन और वीडियो फोटो लेकर घटना का बारीकी से अध्ययन किया। मृतक छात्र के गले में लगे भाले की वीडियो और फोटो लिए। कई देर तक टीम ने पूरी तरह से घटना स्थल में गहन जांच की। एसपी रेखा यादव, सीओ देवेंद्र सिंह, प्रभारी कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। 100 मीटर दौड़ की तैयारी हो रही थी। अनाउंसमेंट भी हो गया था। सभी छात्र तरफ जा रहे थे। खेलकूद का भी सामान वहीं पर रखा हुआ था। इसमें से एक छात्र ने रखा भाला उठाया और प्रैक्टिस करने लगा। इस दौरान कुछ बच्चे फुटबाल खेल रहे थे। सोमेंद्र अचानक भीड़ से हटके उस तरफ चला गया और फेंका गया भाला उसकी गर्दन पर लग गया। तुरंत ही उसे शिक्षक अस्पताल ले गए।

विनय शर्मा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत
जिला अस्पताल में राजकीय
पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र को लाए गए थे। उसकी गर्दन में चोट लगी थी और वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। चिकित्सकों ने उसकी जांच की और जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया।-डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, पीएमएस, जिला अस्पताल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed