फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Politician protest

टिहरी डैम के निजीकरण के प्रयासों का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Politician protest
चंपावत जिला मुख्यालय में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
गढ़वाल के टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपे जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मोटर स्टेशन के पास पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें निजी कंपनियों के हाथों में खेल रही हैं। टिहरी बांध का निजीकरण किया गया तो इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निजी कंपनियां स्थानीय लोगों के हक हकूकों पर डाका डालेंगी जिससे वहां का रोजगार भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिहरी डैम को सरकार की देखरेख में संचालित करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, जिला महामंत्री विकास साह, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, हरीश उप्रेती, ललित देऊ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
टनकपुर (चंपावत)। टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। बुधवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पीलीभीत चुंगी चौराहा पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला लेकर पहुुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका और जोरदार प्रदर्शन किया।

कहा कि केंद्र सरकार टीएचडीसी को निजी हाथों में देकर टिहरी की पहचान को खत्म करना चाह रही है जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से फैसले को जल्द रद्द करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह, हेम चंद्र जोशी, गोपाल बिष्ट, सुभाष चंद, सूरज बोहरा, भैरव जोशी, चंदन बोहरा, अशोक मुरारी, ललित राम, भीम सिंह, नीरज मिश्रा, गजेंद्र पाल, दीपक पाठक, मोहन सिंह स्वीटी, शहरोज हुसैन, मो. दानिश, राहुल मस्सा, घनश्याम टम्टा, गौरव शर्मा, गुलशन वर्मा, गौतम चंद, छात्र संघ उप सचिव पवन सिंह, सचिव आयुष उपाध्याय, गौरव जोशी, जितेंद्र सिंह, उमेश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed