{"_id":"685ee1050cd7d9521704411b","slug":"political-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-125782-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला डेंजर जोन का काम समय पर कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला डेंजर जोन का काम समय पर कराने की मांग
Fri, 27 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ डेंजर जोन में चल रहे सुरक्षात्मक कार्य को समय पर कराने की मांग की।
व्यापार संघ ने कहा कि एनएच चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों की लाइफ लाइन है। पिछले साल सितंबर माह में स्वाला डेंजर जोन में एनएच बंद हो गया था। इससे चंपावत के साथ ही पिथौरागढ़ के व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था। जरूरी सामान की किल्लत हो गई थी। रेफर मरीजों को भी लंबी दूरी तय कर हल्द्वानी, बरेली जाना पड़ा था। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास ने कहा कि डेंजर जोन में अभी भी कार्य गतिमान है। बारिश के कारण कहीं पिछले बार की तरह यातायात बाधित न हो जाए, ऐसे में हर परिस्थिति में सुचारु यातायात रखना जरूरी है। इस दौरान व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मयूख चौधरी, व्यापारी महादेव जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद