फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political news.

चंपावत का रण: गोरलचौड़ मैदान से रवाना होंगी मतदान पार्टियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Political news.
चंपावत। विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप उप चुनाव के लिए 31 मई को मतदान संपन्न कराए जाने को लेकर मतदान पार्टियां गोरलचौड़ मैदान से 28 से 30 मई तक आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अपनी निर्धारित तिथियों को मतदेय स्थलों को प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि गोरलचौड़ मैदान से मतदान पार्टियों के प्रस्थान एवं मतदान संपन्न कराने के बाद मतदान पार्टियों के वापस संग्रह केंद्र पर पहुंचने के दौरान गोरलचौड़ परिसर में कोई असामाजिक व्यक्ति, अराजक तत्व यदि मादक पदार्थ, अल्कोहल आदि का सेवन किए हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अधीन नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर हिमांशु कफल्टिया के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाह, पशुपालन विभाग से वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित पुलिस अधिकारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed