फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   political

रवाना हुईं पोलिंग टीमें, चंपावत में आज तय हो जाएगी प्रत्याशियों की किस्मत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
political
त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों का पहला इम्तिहान शनिवार को होगा। पहले चरण में चंपावत विकासखंड में मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय से प्रेक्षक हरीश चंद्र कांडपाल और डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की मौजूदगी में 132 टीमें पोलिंग बूथों को रवाना हुई। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र डुंगरियाल और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में मतदान सामग्री के वितरण के बाद मतदान पार्टियां अपने-अपने बूथों को रवाना हुं। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

चंपावत विकासखंड में ग्राम पंचायत सदस्यों की 853, प्रधानों की 113, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 40 और जिला पंचायत की 6 सीटें हैं। मगर 13 ग्राम प्रधान और 5 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने से प्रधानों की 100 सीटें और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 35 सीटों पर चुनाव होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों की सभी 6 सीटों के अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों की 13 सीटों के लिए मतदान होगा। विकासखंड के 141 बूथों में 66865 लोग मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान स्थलों में मतदान सुविधा केंद्र के जरिए मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि सभी मतदान पार्टियां बूथों तक पहुंच गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, दयानंद सरस्वती भी दिनभर पाटी में जमे रहे। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
मतदान के दिन रहेगा अवकाश
चंपावत। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि पंचायती चुनाव वाले विकासखंडों में शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध निकायों के अलावा कारोबारी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। चंपावत में 5 अक्तूबर को छुट्टी रहेगी। इसी तरह लोहाघाट व बाराकोट में 11 अक्तूबर और पाटी विकासखंड में 16 अक्तूबर को अवकाश रहेगा।
प्रेक्षक ने बूथों की सुविधाओं को जांचा
चंपावत। निर्वाचन प्रेक्षक हरीश चंद्र कांडपाल ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद दो बूथों का मुआयना किया। ढकना-बडोला और कुलेठी के बूथों में उपलब्ध शौचालय, पेयजल, विद्युत, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक के साथ लाइजनिंग ऑफिसर जीपी दुर्गापाल, नवीन बिष्ट, मनोज रावत आदि थे।
शराब के नशे में चुनाव ड्यूटी पहुंचा शिक्षक ,चालान
चंपावत। चुनाव में शराबखोरी की विकृति तो अक्सर सुनाई देती है लेकिन शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए ही एक कर्मी शराब के नशे में पहुंच गया। मतदान कर्मी केशव राम लोहाघाट विकासखंड के रौसाल में शिक्षक है। शिक्षक की ड्यूटी शनिवार को होने वाले मतदान में पीठासीन अधिकारी के रूप में सैलानीगोठ में लगी थी। शराब के नशे में शिक्षक की हरकतों को देख चंपावत विकासखंड कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
कोतवाल सोनू सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिक्षक का परीक्षण कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। जानकारी लगने पर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने शिक्षक की ड्यूटी को निरस्त कर आरक्षित कर्मी को भेजा। डीएम ने बताया कि शिक्षक ने सामान्य सेवा नियमावली का उल्लंघन किया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित को आदेश दिए गए हैं।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पांच नेता पार्टी से निष्कासित
चंपावत। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित नेताओं में एक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने इस आशय का पत्र जारी किया है। निष्कासित सूची में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमेश कलखुड़िया, हेमा कनवाल, दीपक जोशी, गीता देवी और सुरेंद्र सामंत शामिल हैं। हिमेश कलखुड़िया जनकांडे, हेमा कनवाल पोथ, दीपक जोशी मटियानी, गीता देवी टनकपुर एसी और सुरेंद्र सामंत फर्तोला सीट से अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।

टनकपुर के सभी मतदान केंद्रों में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
टनकपुर (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। एसडीएम दयानंद सरस्वती और सीओ विपिन चंद्र पंत ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और फोर्स को दिशा-निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बस्तिया, उचौलीगोठ, गैंड़ाखाली, थ्वालखेड़ा, नायकगोठ, आमबाग, ज्ञानखेड़ा, मनिहारगोठ, विचई, छिनीगोठ और सैलानीगोठ मतदान केंद्रों में शुक्रवार दोपहर बाद पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम तक लगभग सभी मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed