{"_id":"67b8ba705a49f15dc207b2a3","slug":"police-will-keep-an-eye-on-drug-addicts-by-patrolling-on-foot-in-the-evening-champawat-news-c-229-1-shld1007-120312-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुलिस शाम की पैदल गश्त कर नशेड़ियों पर रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुलिस शाम की पैदल गश्त कर नशेड़ियों पर रखेगी नजर
Fri, 21 Feb 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। कोतवाली पुलिस में आयोजित सम्मेलन में नव निर्वाचित सभासद और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। साथ ही पुलिस की गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। सीओ शिवराज सिंह राणा ने कहा कि शाम की पैदल पुलिस की गश्त शुरू कर दी गई है। नशे के धंधे में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।
शुक्रवार को कोतवाली परिसर में सीओ राणा की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ। सीओ ने सभासद और प्रमुख लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार से शाम की पैदल गश्त शुरू कर दी गई है। सालवनी के जंगल, होटल और रास्तों में नशेड़ियों के जमावड़े पर नजर रखी जाएगी। कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में सभासद हसीब अहमद, दिलदार अली, वर्षा शर्मा, आशा भट्ट, सब्या वाल्मीकि, वकील अंसारी, चर्चित शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार, पीएलवी अमित कुमार, मनोज गड़कोटी आदि मौजूद रहे।