{"_id":"5862a46c4f1c1b7675eebd66","slug":"police-took-stock-of-the-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नवागत एसपी रामचंद राजगुरू ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनाव के तहत सीमा पर आवाजाही करने वालों और अनजान लोगों पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने भारत नेपाल सीमा का जायजा लिया और एसएसबी के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
एसपी का चार्ज संभालने के बाद सोमवार रात पहली बार यहां पहुंचे पुलिस कप्तान ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने मातहतों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीकों से संपन्न कराने के लिए उन्होंने अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कानून की अनदेखी, नियमों को तोड़ने, अफवाह फैलाने वालों, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण भी किया। सीमा की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इमिग्रेशन चेकपोस्ट के काम करने के तरीकों का अवलोकन कर विदेशी पर्यटकों के पासपोर्ट, वीजा परीक्षण का जायजा लिया। शारदा बैराज चौकी का भी निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए। सीमा पर तस्करी, चोरी के वाहनों पर अंकुश लगाने को कहा। इस दौरान सीओ आरएस रौतेला, थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसएसआई एचबी सेन, बीएस सम्मल, बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, सीपीओ आरपी टम्टा आदि थे।
विज्ञापन