फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police station running in a room at the Sainik Rest House

सैनिक विश्रामगृह के एक कमरे में चल रहा पाटी का थाना

Sun, 12 Nov 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 12 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Police station running in a room at the Sainik Rest House
पूर्व सैनिक विश्रामगृह में चल रहा पाटी थाने का भवन। - फोटो : अमर उजाला
 करीब ढाई साल पूर्व पाटी तहसील मुख्यालय में खुले जिले के आठवें थाने की हालत बुरी है। 121 राजस्व गांवों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले इस थाने की व्यवस्था ही बे-पटरी है। यहां तक कि थाने के लिए भी जगह नहीं है। अभी भी यह थाना सैनिक विश्रामगृह से चलाया जा रहा है। थाने का पूरा कामकाज महज एक कमरे से चल रहा है। बंदियों के लिए हवालात तक नहीं बन सकी है। असलहा और थाने के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालने में भी काफी चुनौती झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


पाटी थाना 23 जून 2015 को विधिवत रूप से शुरू हुआ था। संचालन शुरू हुए दो साल बीतने के बाद भी व्यवस्थाएं अभी भी पटरी से उतरी हुई है। वर्तमान में यहां थानाध्यक्ष के अलावा तीन दरोगा तैनात हैं। वहीं 15 कांस्टेबलों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष तैनात 11 ही हैं। पूरे थाने में एक भी महिला सिपाही नहीं है। इसके चलते महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामलों के लिए 30 किलोमीटर दूर लोहाघाट थाने से महिला कांस्टेबलों को बुलाने की मजबूरी है। थाना स्थापित होने के बाद यहां 70 अपराध दर्ज किए गए। इनमें से सभी मामलों का खुलासा किया जा चुका है। 
विज्ञापन


जगह की कमी से न केवल थाने का संचालन में परेशानी आ रही है बल्कि कर्मियों को भी दिक्कत हो रही है। इस वजह से थाने के पुलिस कर्मी पाटी विकासखंड के बने भवन में रहने को मजबूर हैं। पाटी थाने की एक चौकी सीमांग गांव वालिक में भी खोली गई है, लेकिन भवन नहीं होने से यह चौकी भी निजी भवन से संचालित की जा रही है। थानाध्यक्ष पीआर विश्वकर्मा का कहना है थाने में संसाधनों का अभाव जरूर है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की सक्रियता से कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। अशांति के डर से पाटी में 2010 से रामलीला बंद थी। लेकिन थाना खुलने के बाद से 2015 में फिर से लीला शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की पेटियों से भरा है थाना 
पाटी थाने में जगह की बेहद कमी है। 8 नवंबर को थाने ने भिंगराड़ा से करीब 200 पेटी अवैध शराब दबोची। और यह शराब भी थाने के इसी कमरे के एक हिस्से में रखी गई है। 


जौलाड़ी में प्रस्तावित है थाना 
पाटी के थाने के लिए भवन तो दूर, अभी जमीन को भी अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु का कहना है कि पाटी थाने के लिए जौलाड़ी में जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed