फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police raid in

पुलिस ने कबाड़ कारोबारियों के गोदामों में मारे छापे

Sun, 03 Mar 2019 10:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 03 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Police raid in
बनबसा के कबाड़ विक्रेता के प्रतिष्ठान की चैकिंग करती संयुक्त टीम। - फोटो : अमर उजाला

बनबसा में मोर्टार शेल मिलने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने क्षेत्र के कबाड़ियों के गोदामों की जांच की और कबाड़ियों को किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी। कबाड़ियों को बाहर से कबाड़ खरीदने आने वालों का सत्यापन कराने और कबाड़ लोड करने की पुलिस को सूचना देने को भी कहा है। 

विज्ञापन


 नेपाल से लगे इस संवेदनशील क्षेत्र में अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह मोर्टार शेल कहां से आया। पुलिस के पास इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। एसपी गुंज्याल के निर्देश पर रविवार को पुलिस टीम ने कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में कबाड़ियों के गोदामों में चेकिंग कर वहां डंप कबाड़ की जांच की।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि चेकिंग में फिलहाल कोई संदिग्ध और आपत्तिजनक कबाड़ नहीं मिला है। कबाड़ कारोबारियों को सत्यापन कराने के साथ ही बाहर से कबाड़ खरीदने आने वालों का सत्यापन कराने और कबाड़ की लोडिंग के वक्त पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते ने छाना चप्पा-चप्पा 
बनबसा (चंपावत)। बम निरोधक दस्ते के साथ संयुक्त टीमों ने रविवार को दूसरे दिन भी मोर्टार शेल पाए जाने वाले स्थल के क्षेत्र का चप्पा चप्पा छाना। तीन दिन पूर्व मिला मोर्टार शेल सुरक्षित रखा गया है। सेना की एक्सपर्ट टीम अभी जांच को नहीं पहुंची है।

रविवार को भी ऊधमसिंह नगर जिले से आए बम निरोधक दस्ते के साथ संयुक्त टीमों ने क्षेत्र की गहन जांच की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि मोटार्र शेल मिलने वाले स्थान से कब्रिस्तान के आसपास, मीनाबाजार, झोपड़पट्टी, मिनी स्टेडियम के आसपास से लेकर कबाड़ का काम करने वालों की सघन तलाशी ली गई।

इस दौरान संयुक्त टीम के साथ पुलिस का श्वान दल भी मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि कहीं किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई। बम निरोधक दस्ते के प्रभारी विजय शंकर यादव, एसआई नैनराम विश्वकर्मा, एलआईयू के हरीश कन्याल, पुलिस को. मनजीत सिंह, चंपावत से आई क्यूआरटी टीम आदि मौजूद थी।


सेना के एक्सपर्ट टीम के नहीं पहुंची है। पुलिस, शारदा बैराज पुलिस और खुफिया तंत्रों की क्षेत्र के अलावा भारत-नेपाल सीम पर निगरानी के साथ सघन चेकिंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed