फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police personnel accused of charas smuggling still absconding, NBW released

चरस तस्करी का आरोपी पुलिस कर्मी अब भी फरार, एनबीडब्लू जारी हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of charas smuggling still absconding, NBW released
चंपावत। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा से 12 जून को आठ किलो चरस तस्करी मामले का मास्टर माइंड चंपावत कोतवाली का निलंबित सिपाही प्रदीप फर्त्याल फरार है। आरोपी ने अभी तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकी है। लेकिन अब पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी करवाया है।
विज्ञापन

12 जून को पिथौरागढ़ के दो पुलिस कर्मियों सहित दो अन्य लोग आठ किलो चरस के साथ किच्छा से दबोचे गए थे। पूछताछ में इन आरोपियों ने इस चरस को चंपावत कोतवाली के सिपाही प्रदीप फर्त्याल से लाने का खुलासा किया था। बाद में पुलभट्टा के थानाध्यक्ष विनोद कुमार जोशी के नेतृत्व में आई टीम ने यहां कई लोगों से पूछताछ की थी। टीम का कहना था क चंपावत में कई लोगों से की गई पूछताछ और अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर सिपाही प्रदीप फर्त्याल के इस पूरे प्रकरण में संलिप्तता नजर आती है। चरस तस्करी के फरार इस मास्टर माइंड को दबोचने के लिए पुलिस टीम ने कई संभावित ठिकानों में दबशि भी दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं आया।
विज्ञापन

इधर अब पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि ऊधमसिंह नगर की अदालत से पुलिस को चंपावत कोतवाली के निलंबित आरोपी सिपाही प्रदीप फर्त्याल के खिलाफ एनबीडब्लू मिल गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। 13 जून से कोतवाली से गायब चल रहे इस सिपाही को एसपी लोकेश्वर सिंह 15 जून को ही निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed