फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police opened the history sheet of five criminals

पुलिस ने खोली पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police opened the history sheet of five criminals
ंपावत कोतवाली पुलिस ने वांछित व रंटी को दबोचा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस की ओर से अपराधियों के सत्यापन के अभियान के तहत अलग अलग थानों में पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बनबसा थाने में दो, टनकपुर थाने में एक तथा लोहाघाट थाने में दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटरों की दैनिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बनबसा के फागपुर निवासी जगदीश राम और मीना बाजार निवासी सूरज कश्यप के अलावा कोतवाली टनकपुर के आंबेडकर नगर निवासी जगदीश सिंह तथा लोहाघाट थाने में कोलीढेक निवासी संजय फर्त्याल और मनीष ढेक की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उन्होंने बताया कि बार-बार अपराध करने वाले, अभ्यस्त तथा पेशेवर अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीट खोली जाती है। जिसमें ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जाती है ताकि वह आपराधिक कार्यों से वंचित रह सके। संवाद
विज्ञापन

एक वारंटी अभियुक्त को हिरासत में लिया
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बता कि पोखरी निवासी पंकज सिंह फौजदारी मामले में वांछित वारंटी था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह सामंत और प्रेम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed