फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police Martyrs Day: Tributes paid to the martyrs by paying floral tributes

पुलिस शहीद दिवस: पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी गई श्रद्धाजंलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police Martyrs Day: Tributes paid to the martyrs by paying floral tributes
पुलिस स्मृति दिवस पर चंपावत पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सीओ अविनाश वर्मा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस शहीद दिवस के मौके पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक और एसएसबी की पंचम वाहिनी मुख्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों और जवानों की ओर से शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित किए कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वर्ष 1959 में हॉट स्प्रींग लद्दाख में चीनी सेना की ओर से घात लगाकर शहीद किए गए 10 पुलिस कर्मियों सहित वर्ष 2021-22 में पूरे देश व उत्तराखंड राज्य पुलिस और जिला पुलिस बल के छह शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कोतवाली, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, अभिसूचना इकाई के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उधर, एसएसबी की पंचम वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट प्रमोद देवरानी के नेतृत्व में शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार, नितिन कुमार सिंह, डॉ. घनश्याम पटेल, उप निरीक्षक अजीत सिंह, जय प्रकाश, भुवन चंद्र और संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed