फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police eye on casino enthusiasts

कैसिनो के शौकीनों पर पुलिस की नजर

Fri, 09 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Fri, 09 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 कैसिनो के जरिए भारतीय मुद्रा के नेपाल जाने पर रोक लगाने को पुलिस ने कमर कस ली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब पुलिस नेपाल स्थित कैसिनो जाने वालों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करेगी। जल्द ही बनबसा के विभिन्न बार्डरों पर सीसी कैमरे लगाए जाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला ने अमर उजाला को बताया कि नेपाल में कैसिनो जाने वालों पर पुलिस पहले से ही नजर रखे है। अब उनकी सूची बनाई जाएगी। भारतीय मुद्रा के बेवजह नेपाल जाने पर अंकुश लगाने को कैसिनो जाने वालों के बारे में आयकर विभाग को अवगत कराकर उनकी आय और संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। कैसिनो के शौकीनों के बारे में उनके परिजनों को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


संवेदनशील बनबसा सीमा पर किसी भी प्रकार के अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। संदिग्ध और अपराधी प्रवृति के लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। किसी भी नेपाली या भारतीय यात्री के साथ हुई लूट करने वाले तांगा चालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed