{"_id":"5bae647b867a557f220fa1c8","slug":"police-checked-ritha-saheb-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब में पुलिस-पीएसी ने गश्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब में पुलिस-पीएसी ने गश्त की
ब्यूरो/अमर उजाला, रीठा साहिब (चंपावत)।
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
उपद्रव की आशंका से निपटने के लिए रीठा साहिब में मुस्तैद सुरक्षा बल।
- फोटो : amar ujala
12 साल से यहां टेलरिंग कर रहे उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के एक व्यक्ति को खौफ के चलते रीठा साहिब छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था। इस शख्स को एक संगठन के लोगों द्वारा धमकाने का आरोप है। वारदात के एक दिन बाद शुक्रवार को रीठा साहिब में पूरी तरह शांति रही।
दिनभर रीठा की दुकानें रोज की तरह खुली रही। साथ ही आम दिनों की तरह ही अन्य कामकाज भी चलता रहा। अलबत्ता एहतियात के तौर पर पीएसी ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया। आरोप है कि बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह बाहर से आए एक संगठन के कुछ लोगों ने कतिपय महिलाओं को बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए टेलर पर हमला करने का प्रयास किया। इससे खौफजदा टेलर ने बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर रीठा साहिब छोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि टेलर पर लगे आरोप सही नहीं है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि रीठा सहिब में पूरी तरह शांति है। अलबत्ता चंपावत से पुलिस के दरोगा सहित पीएसी की टीम भेजी गई है। हमले की मंशा से आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।