फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police arrested three people with 25 grams of smack in banbasa

चंपावत: पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ तीन को दबोचा, फुटकर में बेचने के लिए नानकमत्ता से खरीद कर लाए थे आरोपी

Wed, 21 Oct 2026 07:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Wed, 21 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

बनबसा पुलिस ने तीन लोगों को करीब 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की और उन्हें जेल भेज दिया; एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
Police arrested three people with 25 grams of smack in banbasa
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बनबसा पुलिस ने तीन लोगों को करीब 25 ग्राम स्मैक के साथ दबोच कार्रवाई की है। बनबसा निवासी तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी पुलिस में हिस्ट्रीशीटर भी है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि एसआई दीवान सिंह बिष्ट और उनकी टीम धनुषपुल के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच बहुउद्देशीय पुलिस चौकी धनुषपुल चेकपोस्ट के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में उनके पास से 24.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि बनबसा वार्ड संख्या पांच मीना बाजार निवासी गौरव सक्सेना, देवेंद्र सिंह और अनूप सक्सेना पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि अनूप सक्सेना बनबसा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उनके पास से बाइक को भी जब्त किया गया है। मामले की जांच एसआई नरेश सिंह मेहरा को सौंपी गई है। पूछताछ में उन्होंने स्मैक नानकमत्ता से खरीद बनबसा में फुटकर में बेचने और स्वयं के पीने के लिए लाना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed