फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police and forest department team engaged in finding clues about the wood of the cut trees of Khair

खैर के काटे पेड़ों की लकड़ी का सुराग लगाने में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police and forest department team engaged in finding clues about the wood of the cut trees of Khair
प्रभारी रेंजर जीएस धर्मसत्तू के समक्ष खुद को बेकसूर बताते उचौलीगोठ ग्राम प्रधान के आरोपी पति गण? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। खैर के नौ पेड़ काटने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अब वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सीसी टीवी कैमरे खंगालकर तस्करों की ओर से ठिकाने लगाई गई लकड़ी का सुराग लगाने में जुट गई है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ चुंगी से लेकर बनबसा तक के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के बरमदेव बीट में तस्करों ने छह जुलाई की रात खैर के नौ पेड़ काटकर लकड़ी ठिकाने लगा दी। काटे गए पेड़ों की कुछ लकड़ी सितारंगज में पकड़ी गई है, लेकिन शेष लकड़ी कहां पहुंचाई गई है इसका अब तक सुराग नहीं लग पाया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी आर के मौर्य ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने बाद वन विभाग और पुलिस की टीम सीसी कैमरे खंगालकर यह पता लगाने में जुटी है कि ठिकाने लगाई गई लकड़ी को तस्कर किस वाहन से ले गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को भी झूठे केस में फंसाने का आरोप
टनकपुर। खैर के पेड़ काटने के मामले में आरोपी बनाए गए उचौलीगोठ ग्राम प्रधान के पति गणेश सिंह महर ने खुद को बेकसूर बताते हुए वन विभाग पर उन्हें झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को आरोपी गणेश ग्रामीणों के साथ शारदा रेंज कार्यालय पहुंचे। जहां उसने प्रभारी रेंजर जीएस धर्मसत्तू के समक्ष खुद को और आरोपी बनाए गए अन्य ग्रामीणों को बेकसूर बताते केस वापस लेने की मांग की। आरोपी गणेश का कहना था कि वे गांव से लगे जंगल के संरक्षण में योगदान देते हैं, लेकिन विभाग ने गांव के ही लोगों के खिलाफ पेड़ काटने का झूठा केस दर्ज कराया है। बता दें कि खैर के पेड़ काटने के मामले में विभाग की ओर से ग्राम प्रधान पति समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। जिनमें पांच लोग उचौलीगोठ के निवासी है। जबकि तीन खटीमा, न्यूरिया व अमरिया के रहने वाले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed