फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poklane machine wrecked during road construction

सड़क निर्माण के दौरान पोकलैंड मशीन मलबे में दबी

Wed, 28 Feb 2018 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 28 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Poklane machine wrecked during road construction
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान स्वाला के समीप पहाड़ी से आए मलबे में दबी पोकलैंड मशीन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान मलबे की चपेट में आने से एक पोकलैंड मशीन दब गई। हादसे में पोकलैंड ऑपरेटर बाल-बाल बच गया। घटना मंगलवार रात दो बजे की है। अचानक हुए हादसे से निर्माण स्थल में खलबली मच गई। बाद में चालक के सकुशल होने की जानकारी मिलने पर दूसरी मशीनों के सहारे निर्माण कार्य जारी रखा गया।

स्वांला से तीन किलोमीटर पहले मंगलवार की रात में कटिंग का कार्य किया जा रहा था। शिवालिक कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस यादव ने बताया कि कटिंग के कारण खोखला हो चुकी पहाड़ी का मलबा पोकलैंड मशीन पर गिर गया। पोकलैंड ऑपरेटर दीपक कुमार ने मलबा गिरने से पहले ही अपने आपको सुरक्षित बचा लिया। समाचार लिखे जाने तक मलबे में दबी हुई पोकलैंड मशीन को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन



राजमार्ग पर वाहनों के संचालन पर नहीं पड़ा असर
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास मलबे के कारण पोकलैंड मशीन के दबने के बावजूद वाहनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में किसी प्रकार का यातायात बाधित नहीं हुआ है। जिस स्थान पर पोकलैंड मशीन दबी हुई है, वह राष्ट्रीय राजमार्ग से काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed