फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   plantation

जायका परियोजना:दस वन पंचायतों में लगेंगे अखरोट के 10050 पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
plantation
plantation
वन विभाग जायका (उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन) परियोजना के तहत चंपावत जिले की दस वन पंचायतों में अखरोट की खेती को प्रोत्साहित करेगा। लोहाघाट, भिंगराड़ा और देवीधुरा क्षेत्र में इस साल दिसंबर में अखरोट के 10050 पौधे लगाए जाएंगे। इससे दस वन पंचायतों के 167 किसान और महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभ होगा।
विज्ञापन

देवीधुरा, भिंगराड़ा और लोहाघाट रेंज के अंतर्गत हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना ने अखरोट विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित दस वन पंचायतों के किसानों को परियोजना की तकनीकी जानकारी दी। परियोजना के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. नवीन नैनवाल ने अखरोट के पौधों को रोपने से पूर्व गड्ढों को तैयार करने, गोबर की खाद के मिश्रण आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों के लिए अखरोट के पौधे कश्मीर से मंगाए गए हैं। परियोजना के सलाहकार एसके सिंह और चंपावत के डीएफओ केएस बिष्ट ने कहा कि जायका परियोजना के जरिए हरियाली संवर्द्धन के साथ ग्रामीणों व महिलाओं की आजीविका में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएस सिमियां, रेंजर दीप जोशी, हिमालय सिंह टोलिया, परियोजना के विपणन विशेषज्ञ चतुर सिंह बोहरा, फील्ड समन्वयक विनोद सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रशेखर भट्ट आदि थे।
इन वन पंचायतों में लगाए जाएंगे अखरोट विकास कार्यक्रम:
लोहाघाट वन क्षेत्र के ठांटा, फोर्ती, लोजनी, मंगलोली, रौसाल।
देवीधुरा वन क्षेत्र के वारी, कटना।
भिंगराड़ा रेंज: भिंगराड़ा, खेताल नरियाल, बिरगुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed