फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   plantation

कुलेठी स्कूल परिसर में किया पौधरोपण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
plantation
टनकपुर में पौधारोपण अभियान के लिए हाथों में पौधे लेकर तैयार एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : TANAKPUR
हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में बृहद पौधरोपण कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों, वन कर्मियों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर धरा को हराभरा बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी की 78 यूके बटालियन के कमांडिंग आफिसर राजेश कौशिक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों, शारदा रेंज के वन कर्मियों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से विद्यालय प्रांगण में छाया और शोदार पौधे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रभारी कै. एलडी तिवारी, जूनियर डिवीजन प्रभारी एसएस राणा, रेंजर महेश सिंह बिष्ट, वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार, करम सिंह खाती, एसके श्रीवास्तव, वीपी शर्मा, जीबी पपनै आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल के बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में अशोक, आम, अमरूद, कटहल, नीम, मोरपंखी आदि प्रजाति के पौधे लगाए। बच्चों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। शिक्षिका अंजू अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, मैनेजर गिरीश चंद्र जोशी, सचिव यूजिन जॉर्ज, ग्राम प्रधान गिरधारी लाल आदि थे।
शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विद्यालय और कैनाल परिसर में आम, नींबू, सूरजमुखी, गुलाब, गुड़हल, आंवला, रीठा आदि प्रजाति के पौधे लगाए। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार, गोमती चंद, मनमोहन गोस्वामी, दिनेश चंद, शोएब खान, इंदू मेहता, मंजू आर्य, वाशिफ अंसारी, प्रीति चंद, निर्मला कापड़ी, मनीषा परसोला आदि थे।
हरेला क्लब का बृहद पौधरोपण कार्यक्रम आज
हरेला पर्व पर बुधवार को हरेला क्लब राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में बृहद पौध रोपण करेगा। इस मौके पर क्लब की महिला इकाई का गठन और शपथ गृहण कार्यक्रम भी होगा। क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।
कुलेठी स्कूल परिसर में किया पौधरोपण ंपावत। राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार और शोभादार पौधे लगाए गए। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों ने गत वर्ष रोपे गए पौधों की गुड़ाई का कार्य किया। कार्यक्रम में हिमवत्स संस्था के सचिव डॉ. जीबी बिष्ट, प्रधानाध्यापिका आशा पांडेय, कामिनी वर्मा, रुद्र सिंह बोहरा, मोहन चंद्र रस्यारा आदि शामिल रहे। उधर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को जल संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं ने फलदार पौधों का रोपण किया। विद्यालय में संतरा, माल्टा, नीबू और अनार के पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य निधि सक्सेना के नेतृत्व में छात्राओं की पेटिंग, वाद-विवाद, नाटक और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाद में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर नमिता मुरारी, भुवनेश्वरी नेगी, बबीता भट्ट, आशा पांडेय, कमला रानी, आशा टम्टा, राजेंद्र, पुष्कर नाथ, भवान गिरी, विजेयता राणा, निर्मला खाती, अनीता खर्कवाल, दीप ज्योति, शोभा आदि मौजूद रहे।

मियावाकी तकनीक से किया 500 पौधों का रोपण
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कांडा सिमल्टा ग्राम पंचायत में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मियावाकी तकनीक से पौधरोपण किया गया। इस दौरान गांव वालों को अनेकों पेड़ों की विशेषताएं और महत्व बताया गया। अलाप पीपुल्स फाउंडेशन संस्था की ओर से चलाए गए कार्यक्रम में गांव वालों ने पौधरोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भूपेंद्र, आयुषी, अनिर्वान, ऋतिक, उमेश बोहरा, जानकी, बंशीधर पालीवाल आदि की मौजूदगी में देवदार, बुरांश, काफल, उतीस, बांज के 500 पौधों का रोपण किया गया। ब्यूरो

हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर मंगलवार को वृक्षारोपण करते बनबसा स्थित मैक्स स्ट्रांग स्कूल के बच्चे।

हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर मंगलवार को वृक्षारोपण करते बनबसा स्थित मैक्स स्ट्रांग स्कूल के बच्चे।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed