{"_id":"5776a3594f1c1bd04979aa3c","slug":"pithoragarh-to-dharchula-roadways-and-max-s-cab-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ और धारचूला के लिए रोडवेज की मैक्स कैब सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ और धारचूला के लिए रोडवेज की मैक्स कैब सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ और धारचूला के लिए रोडवेज की मैक्स कैब सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की मैक्स कैब सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। विधायक हेमेश खर्कवाल ने बस स्टेशन से चार मैक्स कैब (बोलेरो) को वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा नेे बताया कि टनकपुर से पिथौरागढ़, धारचूला, मदकोट, मुनस्यारी के लिए 30 मैक्स कैब सेवा संचालित किए जाने की योजना है।
पिथौरागढ़ और धारचूला के लिए जल्द 16 मैक्स कैब वाहनों का और संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोडवेज की मैक्स कैब वाहनों का किराया बसों से 20 रुपये अधिक निर्धारित किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए यह विशेष सुविधा तय की गई है कि इन वाहनों में आठ से अधिक यात्री नहीं बैठाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडलीय प्रबंधक तकनीकी टीकाराम आदित्य, सहायक महाप्रबंधक वित्त गजेंद्र सिंह कठायत, रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के संरक्षक वीरेंद्र पुरी, कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, मंत्री बलदेव प्रसाद, लीलाधर शर्मा, राजेंद्र मलिक, प्रकाश वन, सुरेंद्र सिंह नगन्याल, भुवन आर्या, रमेश भट्ट, हिम्मत सिंह, सिराजुद्दीन, नीरज सिंह, हरीश जोशी, जमुना देवी, राजकिशोर शुक्ला, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन