फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pithoragarh depot bus breaks down in Santola area

Champawat News: पिथौरागढ़ डिपो की बस संतोला क्षेत्र में खराब

Tue, 21 Oct 2025 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh depot bus breaks down in Santola area
लोहाघाट के संतोला में खराब पिथौरागढ़ डिपो की बस। संवाद
चंपावत। रोडवेज डिपो की पुरानी बसें यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। मंगलवार को पिथौरागढ़ डिपो की बस संतोला क्षेत्र में जवाब दे गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस ठीक नहीं होने पर यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पांच बजे पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर बस संख्या यूके 07 पीए 3198 देहरादून को रवाना हुई थी। संतोला क्षेत्र में पहुंचने पर बस में खराबी आ गई। बस में सवार नौ यात्री बरेली, धामपुर, टनकपुर जा रहे थे और उनको बस ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। करीब सात बजे दिल्ली जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस में सभी यात्रियों को ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन

एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि बस को ठीक कर वापस लाया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने बताया कि सरकार को रोडवेज डिपो को नई बसें उपलब्ध करानी चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों के डिपों में नए बसों की अधिक दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed