फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pithoragarh captured the trophy

पिथौरागढ़ का ट्रॉफी पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh captured the trophy
लोहाघाट में आयोजित अंर्तमहाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीत के बाद ट्राफी के साथ जश्न मना? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से आयोजित अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उसने अल्मोड़ा की टीम को हराया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष ज्योति राय ने किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, महाविद्यालय की प्रभारी डॉ.अर्चना त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में पहला सेमीफाइनल अल्मोड़ा और लोहाघाट के बीच हुआ जिसमें अल्मोड़ा ने लोहाघाट को 25-22, 25-23 सैटों से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने बेड़ीनाग को 25-19, 25-23 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमों के बीच हुआ जिसमें पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 25-21, 25-22, 25-19 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजन में डॉ.सुमन पांडेय, डॉ.अपराजिता, डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.प्रकाश लखेड़ा, डॉ.विमला देवी, डॉ.कमलेश शक्टा, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.घनश्याम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed