फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pilgrims visiting Rita Sahib every day

रीठा साहिब में हर रोज आ रहे तीर्थयात्री

Tue, 27 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Tue, 27 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims visiting Rita Sahib every day
रीठा साहिब में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रीठा साहिब में इन दिनों खूब चहल पहल है। जोड़ मेला निपटने के बाद भी रोजाना बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री गुरुद्वारे में मत्था टेक रहे हैं। मगर यात्रियों को कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


लधिया घाटी की धुरी रीठा साहिब के गुरुद्वारे में जोड़ मेला भले ही 9 जून को निपट गया, मगर इन दिनों रोजाना बड़ी तादात में दूरदराज से यात्री यहां पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा के बाबा श्याम सिंह का कहना है कि रोजाना एक हजार से अधिक यात्री यहां के गुरुद्वारे में शीश नवाने आ रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली आदि के यात्री शामिल हैं। कुछ लोग गर्मियों की छुट्टी का भी लुत्फ यहां उठा रहे हैं।
विज्ञापन


दूरदराज से आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं का टोटा है। साफ सफाई की कमी के अलावा पेयजल की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। लधिया व रतिया नदी के संगम में भी गंदगी का अंबार है। पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम ठीक नहीं होने से लोगों को नगदी के लिए दिक्कतें हो रही हैं। पेट्रोल पंप नहीं होने से डीजल व पेट्रोल के लिए भी यहां के लोगों को लोहाघाट या चंपावत पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि यात्रियों को समुचित सुविधा नहीं मिलने से यहां का पर्यटन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed