{"_id":"573b49794f1c1b3e65ac6f5f","slug":"pilgrims-by-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्री ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्री ने किया श्रमदान
ब्यूराे/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
Updated Tue, 17 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
तीर्थयात्री ने किया श्रमदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 मई से शुरू होने वाले श्रीरीठा साहिब के तीन दिनी जोड़ मेले में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। प्रशासन की हील हवाली से अब खुद श्रद्धालु व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। दूरदराज से आए तीर्थयात्रियों ने मंगलवार को कार सेवा की।
विज्ञापन
पीलीभीत, पूरनपुर, नानकमत्ता आदि से आए तीर्थयात्रियों ने दादा महेंद्र सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा सत्येंद्र सिंह, बाबा वीरेंद्र सिंह के साथ श्रमदान किया। गुरुद्वारा परिसर और परिसर के बाहर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पुराने पार्किंग स्थल पर लकड़ी और पत्थर पड़े होने से नए पार्किंग स्थल को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
लधिया नदी के पास की जगह को समतल कर इस स्थान पर पार्किंग बनाई जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मेले के लिए व्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है। बुधवार तक तीर्थयात्रियों के सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन