फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   phareedaabaad ne jeeta voleebaal ka phainal mukaabala

फरीदाबाद ने जीता वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
phareedaabaad ne jeeta voleebaal ka phainal mukaabala
वालीबाल मैच शुभारंभ मौके पर परिचय प्राप्त करते टनकपुर पावर स्टेशन महाप्रबंधक रईस मियां। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल जारी है। फाइनल में सुबानश्री क्षेत्र अरुणांचल को हराकर निगम मुख्यालय फरीदाबाद ने जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को आल इंडिया एनएचपीसी वॉलीबाल टीम का चयन होगा। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक रईस मियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टनकपुर पावर स्टेशन खेल मैदान में एनएचपीसी की अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल जारी है। दूसरे दिन हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में निगम मुख्यालय फरीदाबाद क्षेत्र ने बनीखेत क्षेत्र को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सुबानश्री क्षेत्र की टीम ने टनकपुर क्षेत्र की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में निगम मुख्यालय फरीदाबाद की टीम ने सुबानश्री क्षेत्र की टीम को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इससे पहले बीते दिवस बनीखेत क्षेत्र ने सिलिगुड़ी क्षेत्र को और सुबानश्री क्षेत्र की टीम ने बनीखेत को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। मैच रेफरी बरेली से आए वॉलीबाल फेडरेशन के रेफरी मो. उजैर और एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो के वॉलीबाल कोच पीएस राना थे। स्कोरर टनकपुर पावर स्टेशन के असिस्टेंट प्रोग्रामर चंदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed