{"_id":"e1ae7a7e82d4b1866ac18dd34d7e1232","slug":"pg-college-two-days-hanging-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज में दो दिन से लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज में दो दिन से लटके ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत के राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिनों से ताले लटके हैं। इस वजह से यहां के लोगों को प्राइवेट फार्म भरने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कई अभ्यर्थी तो कॉलेज पहुंचकर बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन
स्नातक तृतीय वर्ष की किरन बिष्ट सहित कई अभ्यर्थियों ने बुधवार को यहां से छह किलोमीटर दूर पीजी कॉलेज की दौड़ लगाई। काफी देर इंतजार करने के बाद ये अभ्यर्थी मायूस लौटे। कॉलेज बंद होने से नाराज अभ्यर्थियों ने अमर उजाला कार्यालय पहुंच अपनी व्यथा रखी। बताया कि आवेदन पत्र 12 जनवरी से जमा होने की बात कही गई, लेकिन 13 और 14 जनवरी को कॉलेज जाने के बाद वहां लटके तालों से कई अभ्यर्थी वापस लौटे। फार्म 28 जनवरी तक भरे जाने हैं।
विज्ञापन
उधर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीपी ओली का कहना है कि जाड़ों की छुट्टी में छात्रों की पढ़ाई गेस्ट फैकल्टी के जिम्मे है। चंपावत में गेस्ट फैकल्टी में सात शिक्षक हैं। वहीं आवेदन पत्र जमा करने का जिम्मा बाबुओं का है। कॉलेज क्यो बंद रहा, इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन