{"_id":"59d7b8264f1c1bdb538b614a","slug":"pg-college-to-be-held-on-10th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में 10 अक्तूबर को होगा छात्रसंघ चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में 10 अक्तूबर को होगा छात्रसंघ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को लेकर चंपावत में परिचय पत्र बनवाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय पीजी कालेज में आखिरकार छात्रसंघ चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। शुक्रवार को हुई महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों की बैठक के बाद छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
प्राचार्य डॉ.शीतल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीपी ओली के संचालन में हुई बैठक में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात अक्तूबर को सुबह दस बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, दस बजे से दो बजे तक नामांकन और दो बजे से तीन बजे के बीच नाम वापसी, आठ अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। नौ अक्तूबर को दस बजे से तीन बजे तक बैलेट पेपरों की छपाई एवं बूथ निर्माण किया जाएगा।
दस अक्तूबर को सुबह आठ बजे से एक बजे तक मतदान, अपरान्ह डेढ़ बजे से मतगणना और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बताते चलें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों और एक दूसरे गुट के बीच विवाद होने के कारण महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही थी। चूंकि छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया किसी भी दशा में दस अक्तूबर तक पूरी किए जाने की अनिवार्यता के कारण शुक्रवार को हुई बैठक में अंत में तारीख निर्धारित करने पर सहमति बन सकी है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने की पर्याप्त पुलिस बल की मांग
चंपावत। छात्रसंघ चुनाव में टकराव की आशंका को देखते हुए प्राचार्य की ओर से पर्याप्त पुलिस बल की मांग की गई है। इस संबंध में उन्होंने डीएम और एसपी को पत्र लिखकर उचित सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है। क्योंकि दो दिन पूर्व छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला कोतवाली की चौखट तक पहुंचा है। बैठक में महाविद्यालय प्रशासन के अलावा पुलिस बल तथा सभी छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।