{"_id":"5e835d248ebc3e77b463b78a","slug":"petroling-on-indo-nepal-border-is-becoming-regular-tanakpur-news-hld3788654167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित हो रही है भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित हो रही है भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग
विज्ञापन
बनबसा में भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी जवान।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भारत नेपाल में कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए दोनों देशों की सरकारों ने सीमा को सील किया है। लेकिन एसएसबी सीमा पर नियमित पेट्रोलिंग को अंजाम दे रही है। इन दिनों सीमा पर और अधिक सख्त पेट्रोलिंग के अलावा पैनी नजर रखी जा रही है।
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 57 वीं वाहिनी की बनबसा स्थित ई कंपनी और गढ़ीगोठ स्थित ए कंपनी के जवान भारत नेपाल सीमा पर नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ई कंपनी के कमांडर राजवीर सिंह मीणा (इंस्पेक्टर) ने बताया कि एसएसबी के उच्चाधिकारियों ने सीमा पर पेट्रोलिंग के साथ पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि बनबसा बीओपी के बलावा सैलानीगोठ बीओपी के जवान सीमा पर सतर्क हैं। उधर 57 वीं वाहनी की धनुषपुल स्थित ए कंपनी की बंगाली कालोनी, गढ़ीगोठ और मझगांव बीओपी के जवान सीमा पर नियमित पेट्रोलिंग कर सीमा पर पैनी नजर रखे हुए हैं। बताया गया है कि दोनो ओर से सीमा सील होने के कारण इन दिनो सीमा पर सुनसानी छाई हुई है।