{"_id":"5a7349ac4f1c1bb1208b6b5c","slug":"performed-with-invoice-cancellation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान निरस्तीकरण को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान निरस्तीकरण को लेकर प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के कनलगांव वार्ड में कूड़ा फेंकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत किए गए चालान के विरोध में नागरिक सड़कों में उतर आए हैं। उन्होंने चालान निरस्तीकरण की मांग को लेकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि वार्ड में आज तक ना तो कोई सफाई कर्मचारी आता है और न ही वार्ड में कूड़ेदान लगाया गया है। वार्ड में पक्की नाली का निर्माण भी नहीं हो पाया है, जिस कारण रोड से सारा गंदा पानी बह रहा है। उनका कहना है कि वार्ड के कई लोगों के चालान काटे जा रहे हैं, जो सरासर गलत है।
निरीक्षण करने आए लोग रात के अंधेरे में नाले के नजदीक रहने वाले गिने चुने लोगों का चालान करके चले गए हैं। वार्ड सभासद नरेंद्र मोहन जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में देवी दत्त, केदान सिंह, हंसा दत्त सनवाल, दलीप सिंह, नंदी देवी, मोती रंसवाल, सुनीता, मंजू कुंवर आदि शामिल रहे। उधर, चालान काटने वाले वार्ड के नोडल अधिकारी एआर पीएस राणा का कहना है कि घर के आसपास कूड़ा होने पर समीप के मकान स्वामी का चालान करने के निर्देश मिले हैं। उनका कहना है कि लोग बताएं कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कौन डाल रहा है।
विज्ञापन
वार्ड के नोडल अधिकारी ने लगाया था जुर्माना
चंपावत। कनलगांव वार्ड के सफाई नोडल अधिकारी पीएस राणा ने वार्ड के निरीक्षण के दौरान देवीदत्त भट्ट, केदार सिंह रंसवाल, हंसादत्त सनवाल का पांच-पांच सौ रुपये और दलीप सिंह मेहता का एक हजार रुपये का चालान काटा गया था। पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिवन कुमार का कहना है कि चालान की धनराशि जमा न किए जाने अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।