{"_id":"5946b6934f1c1bca648b4618","slug":"performed-with-empty-utensils-with-water-in-the-bridge-at-palhindola","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलहिंडोला में पानी को लेकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलहिंडोला में पानी को लेकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के सीमावर्ती पुलहिंडोला कस्बे में पीने के पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। रविवार को पुलहिंडोला के नागरिकों ने पानी की उपलब्धता की मांग को लेकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। नागरिकों ने पुलहिंडोला के निर्माणाधीन ट्यूबवेल पंपिंग योजना का कार्य शीघ्र पूरा कर पेयजल आपूर्ति करने की मांग उठाई है।
नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पुलहिंडोला में पंपिंग पेयजल योजना को मंजूरी दिलाने के साथ दो वर्ष पूर्व ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। अब तक कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन फिट करने के साथ मुख्य संग्रहण टैंक का निर्माण तथा पंपिंग के लिए ट्रांसफार्मर और बिजली संयोजन आदि की व्यवस्था की गई है, जबकि योजना के तहत स्टैंड पोस्ट लाइन से नहीं जुड़े हैं तथा पूरी लाइन अभी नहीं बिछी है। ठेकेदार की ओर से केवल लाइन में पाइप डाले गए हैं। पाइपों में कई जगहों पर यूनियन नहीं हैं। नकुल पंत, दुर्गादत्त, शिवराज, गिरीश चंद्र आदि का कहना है कि एक ओर तो योजना में कई काम होने हैं, दूसरे ओर धीमी गति से निर्माण होने के कारण योजना की लागत बढ़ती जा रही है।
दो दिन पहले ठीक कराए गए हैं तीन हैंडपंप
चंपावत। पुलहिंडोला कस्बे में जल संस्थान की ओर से दो दिन पहले ही बंद पड़े हैंडपंप चालू कर नागरिकों को राहत दिलाने का प्रयास किया है, लेकिन केवल दो ही हैंडपंपों से पानी निकलने के कारण उनमें काफी भीड़ लग जा रही है। जल संस्थान की ओर से यहां पर चार हैंडपंप लगाए गए हैं, इसमें एक स्थायी रूप से खराब हो गया है।