फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Performance of incoming equipments performed during the disaster

आपदा के दौरान काम आने वाले उपकरणों का किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jun 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत Updated Sat, 16 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
   Performance of incoming equipments performed during the disaster
लोहाघाट में लोगें को आपदा के वक्त प्रयोग में आने वाले उपकरणों की जानकारी देते पुलिस और फायर कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस और फायर बिग्रेड की आपदा प्रबंधन टीम ने लोहाघाट और पंचेश्वर थानों में आपदा के समय काम आने वाले उपकरणों का प्रदर्शन कर लोगों को इसके उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को आपदा के समय आसपास पड़ी वस्तुओं के उपयोग से प्रभावितों को राहत दिलाने के तरीके बताए।
विज्ञापन


शनिवार को लोहाघाट में एसआई अरविंद कुमार, एसआई सुधा रावत, लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और फायर कर्मियों ने वुड कटर, आयरन कटर, स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट, आस्का लाइट की जानकारी दी। उन्होंने आपदा के वक्त आसपास पड़े, लकड़ी, बोरे, कंबल, रस्सियों के सहारे स्ट्रेचर तैयार करने, घायलों को कंधों के सहारे राहत शिविरों तक पहुंचाने आदि का प्रदर्शन किया। इस मौके पर हैड कांस्टेबल प्रेम सिंह, हरीश सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, राकेश रोंकली, अशोक वर्मा आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन


इधर पंचेश्वर कोतवाली अंतर्गत पुल्ला तिराहे में थानाध्यक्ष डीएल वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आपदा उपकरणों की जानकारी देने के साथ आपदा के वक्त राहत सहायता में सहयोग करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर एसआई बीएस बिष्ट, हेमा कार्की, प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र, नवीन चंद्र, मनीष पुनेठा, नवीन कोहली, शिवराज सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूरन राम, दीपक जोशी, दीपक पंत, नवीन लाल वर्मा, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा के दौरान सहयोग की अपील
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी मानसून सत्र को देखते हुए बारहमासी सड़क, आपदाओं को लेकर थाने में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों, जन प्रतिनिधियों, व्यापार संघ, सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टरों आदि से सहयोग की अपील की गई। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा निर्देशन और थानाध्यक्ष मनीष खत्री  की अध्यक्षता में लोहाघाट थाने में आयोजित गोष्ठी में आपदा के वक्त पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग, व्यापार मंडल और नागरिकों से आपसी समन्वय करते हुए आपदा के समय दी जाने वाली राहत सहायता में सहयोग की अपील की गई। इस दौरान आपदा में फंसे लोगों को खाना, पानी, चिकित्सा तथा राहत बचाव कार्यों के विषय में  विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में जन प्रतिनिधि, व्यापार संघ, चिकित्सक स्टाफ आदि के अलावा डॉ.केके पुनेठा, डॉ.कीर्ति मेहता, गोविंद वर्मा, नवीन बोहरा, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed