{"_id":"5b26a9364f1c1b53268b6987","slug":"performance-done-in-opposition-to-the-methodology-of-forest-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के आदर्श कलौनी में मकान के ऊपर गिरे पेड़ को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ और बरसात से आवासीय भवन में गिरे देवदार के पेड़ को नहीं हटाने पर लोगों ने वन निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
लोहाघाट नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श कालोनी में शनिवार सुबह आए तेज अंधड़ और बारिश से चंपा देवी के आवासीय भवन पर देवदार का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान को भारी क्षति पहुंची है। मोहल्ले की यशोदा देवी, गोदावरी देवी, कमला बोहरा, स्वाति सिंह, पार्वती देवी, बसंती बोहरा, पुष्पा देवी आदि का कहना है कि मकान में पेड़ गिरने से पीड़ित परिवार डर में जी रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक पेड़ को नहीं हटवाया।
उन्होंने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तीन बार मौके पर आ है, लेकिन वन निगम से अब तक कोई नहीं पहुंचा है। इधर, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि टनकपुर में पेड़ काटने वाले एक्सपर्ट से संपर्क किया गया है। इसमें पुलिस और फायर की टीम पूरा सहयोग करेगी। इधर एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि आदर्श कालोनी में आवासीय भवनों में गिरे पेड़ का मौका मुआयना कर लिया है। सोमवार को वन निगम के एक्सपर्ट आकर पेड़ का निस्तारण करेंगे। एसडीएम ने बताया कि नगर में एसएसबी कैंप के पास दिनेश चंद्र सक्टा के मकान में गिरे पेड़ को भी हटाया जाएगा।