लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क पर बाराकोट, च्यूरानी और भारतोली में कार्यदायी संस्था की ओर से नियमों को ताक में रखकर मनमाने ढंग से जहां तहां मलबा फेंके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क और च्यूरानी में लगाए गए स्टोन क्रशर से धूल का गुबार गांवों तक पहुंचने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से उन्हें धूल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीण त्रिलोक अधिकारी, ब्रजेेश, किशन राम, जय राम, उमेद राम, पंकज अधिकारी, अशोक अधिकारी, कल्याण सिंह, दीपा अधिकारी आदि का कहना है कि बारहमासी सड़क पर भारतोली के पास कार्यदायी संस्था की ओर से मनमाने ढंग से मलबा फेंका जा रहा है। सड़क और स्टोन क्रशर से धूल का गुबार उड़कर गांवों में आ रहा है। इससे उनके घरों, खेतों और पेयजल स्रोत धूल ही धूल भर जा रही है। धूल के कारण बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय के आस-पास के गांव संतोला, धूरा, फरतोला, खोलासुनार, ग्वीनाड़ा, गैरी, गुमौद आदि गांवों के ग्रामीणों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद