फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People worships on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 04 Mar 2019 10:25 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 04 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
People worships on Mahashivratri
चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में शिव पूजन करते भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला

जिले में महाशिव रात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुप्रसिद्ध पौराणिक मंदिर बालेश्वर, नागनाथ, भागेश्वर, मानेश्वर, रिखेश्वर, ऋषिश्वर, डिप्टेश्वर, मल्लाडेश्वर, सप्तेश्वर, भोलेश्वर, क्रांतेश्वर, ताड़केश्वर, गुरु गोरखनाथ धाम, अमोड़ी शिव मंदिर के साथ अन्य शिव मंदिरों में पवित्र स्नान के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा।

विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगीं। मानेश्वर के साथ कई मंदिरों में खड़ी होली गायन किया गया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में शिव भक्तों की ओर से भगवान शिव को भंगोटे का भोग भी लगाया गया। इसके लिए मंदिरों में विशेष तैयारी की गई थी।
विज्ञापन


रुई से बनाए गए शिवलिंग को देखने उमड़ी भीड़
चंपावत। महाशिवरात्रि पर्व को ब्रह्मकुमारी संस्था में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रुई से बनाया गया शिवलिंग भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। मुख्य प्रवक्ता ब्रह्मकुमारी ज्योति ने श्रद्धालुओं को अपनी एक बुराई छोड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस पर्व पर अपनी एक बुराई को छोड़ने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने तन को रोज साफ  करते हैं, उसी तरह आत्मा की सफाई करना भी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने ध्यान कर भोग ग्रहण किया। इस दौरान प्राचार्या बीनू जैन, राजेंद्र गहतोडी, नीमा बिष्ट, रेनू जोशी, रेखा अधिकारी, दया पुनेठा, भागीरथी, ममता, दीपा, लीलावती, रमा पांडेय, डॉ. गीता पुनेठा, अंजना, माया, हरीश जोशी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। 


बाजार में खूब हुई तरूण की बिक्री
चंपावत। शिवरात्रि पर्व पर बाजार में कंदमूल फलों के साथ ही तरूण की खूब बिक्री हुई। बाजारों में अधिकतर जगहों पर 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तरूण की बिक्री हुई। पंचेश्वर से आए केशव दत्त (73) ने 25 किलोग्राम तरूण की बिक्री की। इसके अलावा शकरकंद और बेर की भी खूब बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed