{"_id":"57335f874f1c1b3a43919856","slug":"people-who-put-up-hoardings-at-cedar-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार पर होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदार पर होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्रवाई शुरू
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 11 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
देवदार पर होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्रवाई शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की ओर से देवदार पेड़ों में कील ठोककर होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से पेड़ों में कील ठोककर उसमें होर्डिंग्स लगाकर क्षति पहुंचाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद वन विभाग हरकत में आया। रेंजर दीप जोशी का कहना है कि देवदार पेड़ में कील ठोककर लगाए गए होर्डिंग्स को हटाने के साथ वृक्षों में लगी कीलों को निकाल दिया गया है।
देवदार पेड़ों में कील ठोककर होर्डिंग्स लगाने वाली संस्था को नोटिस देकर संस्था के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। रेंजर ने बताया कि देवदार के दुर्लभ पेड़ों को क्षति पहुंचाने वाले लोगों पर विभाग सख्ती से कार्रवाई करेगा। देवदार लोहाघाट नगर की शान हैं। जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। रेंजर का कहना है कि पेड़ों को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से देवदार पर कील ठोककर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स न लगाने की अपील की है।
विज्ञापन