{"_id":"58da9a094f1c1b447763f37b","slug":"people-wandering-water-at-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में पानी को दर-दर भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में पानी को दर-दर भटक रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में शिवालय मंदिर के समीप नल से पानी भरने के लिए लगी लोगों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। शहर के लोगों को चौथे या पांचवें दिन जलापूर्ति होने से लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हथरंगिया वार्ड, ऋषेश्वर, कचहरी, बजरंगबली, ठाड़ाढुंगा, मीना बाजार, गोर्खानगर वार्डों के लोगों का कहना है कि उनके यहां चार से पांच दिनों में पेयजल की सप्लाई की जा रही है। उसमें भी महज 30 मिनट ही पानी मिल पा रहा है।
लोग पानी के लिए शिवालय मंदिर, नर्सरी गधेरे और अक्कल धारे के अलावा हैंडपंपों में लाइन में लगने को मजबूर हो रहे हैं। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि लंबे समय से अच्छी वर्षा न होने से पेयजल स्रोतों में कमी आती जा रही है।
नगर में प्रतिदिन 1620 किलोलीटर पानी की जरूरत है, जिसके सापेक्ष मात्र 450 किलोलीटर पानी ही मिल पा रही है। बताया कि बनस्वाड़ गधेरे से 15 केएल, चौड़ी लिफ्ट योजना से 400 केएल, ऋषेश्वर नलकूप से 25 केएल और फोर्ती योजना से 15 केएल पानी ही मिल पा रहा है।