फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People suffering from high inflation and unemployment Modi

मोदी जी महंगाई और बेरोजगारी से जनता बेहाल: उपाध्याय

Sat, 17 Sep 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 17 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
People suffering from high inflation and unemployment Modi
लोहाघाट में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

‘नरेंद्र मोदी जवाब दो भाजपाई जवाब दो’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में रैली निकाली। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार पर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डालने, महंगाई कम करने, दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात कहकर लोगों को हसीन सपने दिखाए गए। देश की जनता को गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री मोदी अपने ढाई साल के कार्यकाल के बाद जनता को  अच्छे दिन तो दिखा नहीं सके, महंगाई और बेरोजगारी से जनता बेहाल है।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह शीतला माता मंदिर परिसर से छोलिया नर्तकों के साथ रैली स्टेशन बाजार, चौक बाजार, गांधी चौक होते हुए नगर पंचायत स्थित  नेहरू पार्क तक गई। पार्क पर सभा की गई। जिलाध्यक्ष डा.मोहन राम की अध्यक्षता और शैलेंद्र राय, डा. महेश ढेक के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की  ओर से चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। चंपावत विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब के पेट में लात मारने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सीएम हरीश रावत जो कहते हैं वह करते हैं। कविराज मौनी, युवा कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी आदि ने भी विचार रखें। प्रदेश महामंत्री तरुण पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, अमित जोशी, राजेंद्र भट्ट, नवीन मुरारी, केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक, जिपं सदस्य पुष्कर बोहरा, भवानी टम्टा,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला बोहरा, प्रकाश सिंह माहरा, अमित साह, रमेश मेहता, डीडी पांडेय, भोला सिंह बोहरा, कुशल सिंह धौनी समेत कई लोग उपस्थित  थे।  कार्यक्रम के दौरान लगभग 48 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 



निर्वाचित सरकार गिरा कर भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने एक निर्वाचित  सरकार को बर्खास्त कर लोकतंत्र की हत्या करने का एक घिनौना कार्य किया है।  जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में देगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उनका कहना था कि केंद्र ने चारधाम यात्रा और अर्द्धकुंभ में धन नहीं दिया गया। केंद्र ने सारा धन उत्तराखंड सरकार को अस्थिर करने में लगा दिया। केंद्र सरकार ने किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं, फसल बीमा का कोई पता नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों में पीडीएफ की भूमिका  को लेकर उनका कहना था कि चुनावों में सबसे पहले अपने संगठन को तबज्ज देंगे। उन्होंने कहा कि पीडीएफ से कोई मनमुटाव नहीं है।


पीडीएफ क्या चाहती है यह उसे तय करना चाहिए। उनका कहना था कि शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग पीडीएफ के साथियों के पास हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक उनके टिकट की बात हैं मैं हल्या किसान का बेटा हूं, पार्टी जो उन्हें आदेश देगी उसी का पालन करूंगा। लोहाघाट विधानसभा से प्रत्याशी के  बारे में उनका कहना था कि सब निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति तय करती है। यहां के लोगों की भावनाओं को शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed