फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People's lives in Doli, when will the government pay attention

डोली में लोगों की जान, सरकार कब देगी ध्यान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
People's lives in Doli, when will the government pay attention
बुजुर्ग बीमार महिला को सल्लाकान से रीठा साहिब डोली में लाते ग्रामीण। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। सड़क की कमी बीमार लोगों को भी मुसीबत में डाल रही है। ऐसा ही वाकया बृहस्पतिवार को सामने आया। एक बीमार महिला को छह किलोमीटर डोली में लाने के बाद रीठा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन

परेवा ग्राम पंचायत के सल्लाकान की बंसती देवी (65) पत्नी स्वर्गीय पान सिंह की पिछले तीन दिन से तबियत खराब थी। खांसी, जुकाम, बुखार के चलते बृहस्पतिवार को बसंती को डोली के सहारे छह किमी पैदल चलकर रीठा साहिब लाया गया। एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। छह किमी का पैदल फासला तय करने में करीब सवा दो घंटे लग गए। बलवंत सिंह, गोपाल सिंह, प्रकाश सिंह, मनोहर सिंह, ललित नाथ आदि ने डोली से सड़क तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

सड़क की कमी बन रही मुसीबत
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब के कई क्षेत्रों में सड़क नहीं होने से दुश्वारी बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से लोगों की न केवल दिक्कतें बढ़ रही हैं बल्कि बुनियादी विकास भी नहीं हो पा रहा है। सुरेश सिंह परवाल, ज्ञान सिंह, जगदीश, भोला सिंह परवाल, मनोज सिंह, बालमनाथ आदि का कहना है कि यहां सल्लाकान, मुंगरोला, पुराना परेवा सड़क से कटा है। इन गांवों में सड़कों की कई बार मांग किए जाने के बावजूद कुछ नहीं होने से नाराज लोग इस बार चुनाव में सियासी दलों को सबक सीखाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed