{"_id":"59529f414f1c1ba44f8b4588","slug":"people-s-lives-are-filled-with-litter-odor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े की दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े की दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हुआ
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क में बिखरा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललुवापानी रोड में सेलाखोला के समीप नगर पालिका की ओर से बनाए गए डंपिंग जोन के कूड़े की सड़ांध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। आलम ये है कि कूड़े के कारण जहां कई पेयजल योजनाओं के जल स्रोत दूषित हो रहे हैं। कूड़े ढेरों से उफनती दुर्गंध कई इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के अलावा आसपास के लोगों को परेशान कर रही है।
इस संबंध में सेलाखोला के वन पंचायत सरपंच कैलाश सिंह अधिकारी ने नगरपालिका अध्यक्ष के समक्ष विरोध जताया है। उनका कहना है कि नगरपालिका की ओर से कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनाए जाने के कारण नगर का सारा कूड़ा सर्किट हाउस के समीप ललुवापानी रोड में डाल दिया जा रहा है। कूड़े का निस्तारण नहीं होने के कारण सड़क से ही कूड़े के काफी बड़े बड़े ढेर लगे हैं, जिनसे उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है।
इस कूड़ा स्थल के नीचे कई पेयजल योजनाओं के मूल स्रोत हैं, जिनका पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी का कहना है कि पालिका कर्मियों को सड़क पर कूड़ा न डालने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि इसके बाद भी कूड़ा सड़क पर डाला जा रहा है तो उसे तत्काल हटाया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह शाम सैर करने वालों को हो रही है दिक्कतें
चंपावत। नगर की ललुवापानी रोड में सुबह शाम सैर करने वाले बुजुर्गों और स्वास्थ्य प्रेमियों की खास पसंद है। लेकिन ललुवापानी रोड में सर्किट हाउस के पास करीब एक किलोमीटर क्षेत्रफल में कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण सुबह शाम सैर करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।